Advertisement

Big News… जोशीमठ आपदा – रात में प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री और सुबह पहुंचे भगवान नरसिंह के दरबार में पूजन के लिए, सभी के कल्याण की कामना की

क्रांति मिशन ब्यूरो

जोशीमठ।  आज प्रातः जोशीमठ स्थित नरसिंह भगवान के मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना कर देश प्रदेश एवं जोशीमठ वासियों के कल्याण की कामना की।

विदित हो कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय जोशीमठ प्रवास पर कल देर सांय जोशीमठ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री आज भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से करेंगे भेंट वार्ता।