Advertisement

Big News… उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास में भेंट की

क्रांति मिशन ब्यूरो

नई दिल्ली/देहरादून। बुधवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर के0एस0 चैहान के नेतृत्व में 26 जनवरी, 2023 को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित “मानसखण्ड“ पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास में भेंट की। झांकी के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए चयनित विभिन्न राज्यों की झांकियों के कलाकरों के साथ ही उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को भी 7, लोक कल्याण मार्ग में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।