Advertisement

उद्यान निदेशक को 3 दिन के भीतर पौधे उपलब्ध कराने के कृषि मंत्री के निर्देश

  • कृषि मंत्री जोशी से सघन (हाई-डेंसिटी) रूट स्टॉक सेब उत्पादक संस्था के सदस्यों ने की मुलाकात
  • समिति के सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा मंत्री जोशी समक्ष

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। सघन (हाई-डेंसिटी) रूट स्टॉक सेब उत्पादक संस्था के सदस्यों ने शनिवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने मंत्री जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं को मंत्री जोशी के समक्ष रखा। समिति के सदस्यों ने कहा कि जुलाई माह में एप्पल दिवस के दौरान ऐंदी गांव में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में आपके (मंत्री गणेश जोशी ) द्वारा कृषको / बागवानों की विभिन्न मांगों पर घोषणा की गई थी। लेकिन अभी तक बागवानों को उक्त मांगो पर करवाई नही हो पाई है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एप्पल मिशन के अंतर्गत उद्यान विभाग में प्रति किसान ₹2.40 लाख जमा कराए जाने के बावजूद भी पौधे उपलब्ध नहीं कराए गए। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने निदेशक उद्यान को सख्त निर्देश देते हुए 3 दिन के भीतर समस्त किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य सलाहकार सुधीर चड्डा, कोषाध्यक्ष दर्मियान सिंह परमार,सहसचिव जगमोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।