Advertisement

Big News… फर्जी चिकित्सक प्रकरण में पुलिस ने रुड़की चुंगी मुजफ्फरनगर स्थित बाबा एजुकेशन कंसलटेंसी का ऑफिस किया सीज

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। फर्जी चिकित्सक (झोलाछाप डाक्टर) प्रकरण के संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में पंजीकृत अभियोग की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा रुड़की चुंगी मुजफ्फरनगर स्थित बाबा एजुकेशन कंसलटेंसी नामक ऑफिस को सीज किया गया है। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्त इमलाख उक्त ऑफिस में ही लोगों से मिलकर उनके फर्जी सर्टिफिकेट बनाता था। पुलिस टीम को उक्त ऑफिस से कुछ फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।