Advertisement

Big News : सीएम धामी पहुंचे सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर, परिजनों को दिया भरोसा… सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा

क्रांति मिशन ब्यूरो

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिक सकुशल हैं, सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मजदूर की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। श्रमिकों को खाद्य सामग्री भी नियमित पहुंचाई जा रही है