Advertisement

Big Breaking… राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को उत्तराखंड में मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद, सीएम धामी के निर्देश पर आदेश जारी

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी श्रद्धा से जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के काज को यादगार बनाने के लिए  रामभक्तों के लिए 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। अयोध्या जाने के लिए बेहतरीन यातायात व्यवस्था कर दी है। सीएम धामी ने राम लला के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन देवभूमि उत्तराखंड में नशे (मदिरा) की  दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के क्रम में उत्तराखंड में 22 जनवरी को शराब की दुकानों को बंद रखने का आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी किया है।