Advertisement

Big News… राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने की मुलाकात, भेंट की चमोली के बुनकरों द्वारा बनायी शाल

क्रांति मिशन ब्यूरो

जयपुर (राजस्थान)/देहरादून। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने चमोली के स्थानीय कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित ऊनी शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया तथा उन्हें प्रथम बार राजस्थान के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।