Advertisement

दमदार नेतृत्व… सीएम धामी ने उत्तराखंड को मोदी सरकार से दिलाई बड़ी सौगात… उत्तराखण्ड में 33 परियोजनाओं के लिए केंद्र ने जारी किए ₹559 करोड़

  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रकट किया आभार

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। दमदार नेतृत्व… सीएम धामी ने उत्तराखंड को मोदी सरकार से दिलाई बड़ी सौगात… उत्तराखण्ड में 33 परियोजनाओं के लिए केंद्र ने जारी किए ₹559 करोड़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के क्रम में भारत सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास हेतु 33 परियोजनाओं के लिए ₹559 करोड़ की धनराशि जारी करा दी है। वित मंत्रालय ने मंगलवार को इस बाबत पत्र उत्तराखण्ड शासन को भेज दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी।