Advertisement

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में जनसभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए ऐतिहासिक कार्यों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

क्रांति मिशन ब्यूरो

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के बी.आर.वाटिका में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए ऐतिहासिक कार्यों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भीं जनसभा को संबोधित किया।