Advertisement

Big News : कल से देहरादून में रजिस्ट्री का कार्य होगा, सीएम धामी से आश्वासन मिलने पर बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने खत्म किया आंदोलन

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। कल से (8 अगस्त से) देहरादून में रजिस्ट्री का कार्य होगा, सीएम धामी से आश्वासन मिलने पर बार एसोसिएशन, देहरादून के पदाधिकारियों ने खत्म किया आंदोलन। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में बार एसोसिएशन, देहरादून के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने मुलाकात की।

इस अवसर पर अध्यक्ष बार एसोसिएशन एडवोकेट राजीव शर्मा, सचिव बार एसोसिएशन एडवोकेट राजबीर सिंह बिष्ट, एडवोकेट एम एम लांबा, एडवोकेट कपिल शर्मा, एडवोकेट योगेंद्र चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।