Advertisement

Big News : पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए मुख्यमंत्री धामी ने, कहा – अटल जी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में विकास की मजबूत नींव पड़ी

क्रांति मिशन ब्यूरो 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। धामी ने कहा आदरणीय अटल जी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में विकास की मजबूत नींव पड़ी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति की राह पर तीव्रता से आगे बढ़ रहा है।