क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मालदेवता एवं सैरशी गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकासखंड रायपुर अंतर्गत सिरवालगढ़ में अतिवृष्टि से हुई क्षति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।













