Advertisement

Big News : दबंगई दिखाने वालों के सर से 24 घंटे में दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत, लोगों को डराने की नीयत से हवाई फायर करने की घटना में वांछित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • गणेश महोत्सव में खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तों द्वारा लोगों को डराने की नीयत से एयर पिस्टल से किया गया था हवाई फायर

क्रांति मिशन ब्यूरो 

देहरादून।  दबंगई दिखाने वालों के सर से 24 घंटे में दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत। लोगों को डराने की नीयत से हवाई फायर करने की घटना में वांछित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। गणेश महोत्सव में खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तों द्वारा लोगों को डराने की नीयत से एयर पिस्टल से किया गया था हवाई फायर।

दिनांक 16/09/2024 को वादी मुकेश प्रजापति पुत्र जगदीश प्रजापति निवासी 60 डांडीपुर मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि हकीकत राय पार्क मन्नू गंज में गणपति युवा सेवा समिति द्वारा मनाये जा रहे गणेश महोत्सव के दौरान आशीष बजरंगी, बिलाल, करन अदलक्खा के द्वारा बाहर से आकर जबरन खाना मांगने पर उन्हें उनके कार्यकर्ताओं द्वारा समझाया गया, ज़िस पर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की गई तथा आशीष बजरंगी द्वारा अपने पास रखी पिस्तौल निकाल कर उन्हें धमकाते हुए हवाई फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु०अ०सं०- 401/ 24 धारा 28 आयुध अधिनियम तथा 351(3)/ 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून  अजय सिंह द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल कोतवाली नगर पर पुलिस टीम गठित की गई।  गठित टीम द्वारा अभियुक्तो के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्त बिलाल तथा करन अदलक्खा को मन्नुगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 14/09/2024 को मन्नुगंज में गणेश महोत्सव के दौरान खाना मांगने को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था तथा मौके पर लोगों के इकट्ठा होने पर उनके साथी आशिष बजरंगी द्वारा डर के कारण अपने पास रखी एयर पिस्टल से हवाई फायर किया गया और मौके से फरार हो गया।

नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त

1- बिलाल अंसारी निवासी 29 धामावाला मोहल्ला देहरादून  उम्र  25 वर्ष
2- करन  अदलक्खा निवासी 24 डांडीपुर मोहल्ला उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम
1-उ0नि0 साहिल वशिष्ठ
2-हेड कानि0  सचिन फोर
3- कानि0  संदीप