Advertisement

Big News : अल्मोड़ा हादसे पर सीएम धामी ने की बड़ी सख्त कार्रवाई, घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सीएम धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा जिले के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।