Advertisement

Big News : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल व प्रभावी निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए

क्रांति मिशन ब्यूरो

नरेन्द्रनगर/देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने निर्वाचन क्षेत्र के नरेन्द्रनगर प्रखंड अंतर्गत क्यार्की व नीर ग्राम पंचायतों के सघन भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं की मौके पर सुनवाई कर उनके तत्काल व प्रभावी निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

भ्रमण के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थलीय जानकारी, नागरिक सुविधाओं के लाभ व सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादन के सम्बन्ध में ग्रामीणों को मौके पर सुना। इस दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीण जनता की समस्याओं को सकारात्मक तौर पर निस्तारण का निर्देश दिया। भ्रमण कै दौरान ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से कराये जा सकने वाले लगभग 30 लाख रुपए तक की लागत के विकासशील कार्यों की स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा तपोवन क्षेत्र में रूपये 1219.93 लाख की लागत से लक्ष्मणझूला से गऊघाट व आस्था पथ के शिलान्यास का कार्यक्रम मंत्री की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सिंचाई विभाग का नरेन्द्रनगर खंड इस कार्य को पूरा करेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।