Advertisement

उत्तरकाशी आपदा में मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी आगे आया … कुछ स्वयं सेवकों के मोबाइल नंबर किए जारी

क्रांति मिशन ब्यूरो 

देहरादून। उत्तरकाशी के धराली में आई विपदा की सूचना पर धामी सरकार तत्काल अलर्ट मोड़ पर आ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना आंध्रप्रदेश का दौरा छोड़ कर उत्तराखंड वापस लौट आए। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के स्वयं सेवकों ने भी आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों में तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

संघ की ओर से कुछ स्वयं सेवकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।‌ आपदा प्रभावित एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां बता दें कहीं भी आपदा की परिस्थिति उत्पन्न होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के  स्वयं सेवक तत्काल सहायता के लिए आगे आते हैं।