Advertisement

Big News : एसएसपी दून की सटीक रणनीति का असर, रीलबाज़ स्नैचर पहुंचा सलाखों के पीछे … पटेलनगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह की सटीक रणनीति का असर, रीलबाज़ स्नैचर पहुंचा सलाखों के पीछे। पटेलनगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस वर्ष हुई एक मात्र चेन स्नेचिंग का भी दून पुलिस ने किया खुलासा। अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीनी गई चेन तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल हुई बरामद। अपने ऊपर चढे उधार को उतारने के लिये अभियुक्त द्वारा बनाई थी चेन स्नेचिंग की योजना। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स यूट्यूब तथा इंस्ट्राग्राम पर चेन स्नेचिंग की रील्स देखकर दिया था घटना को अंजाम।पुलिस से बचने के लिये घटना के दौरान अपनी मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को दिया था निकाल। पहचान छिपाने के लिए घटना से पूर्व तथा बाद में कही भी हेलमेट को नहीं था उतारा।

घटनाक्रम जानें … दिनांक 19/10/2025 को वादी सूरज रावत द्वारा अपनी माताजी लक्ष्मी रावत के साथ थाना पटेल नगर पर उनकी माताजी के नयागावं से प्रेमनगर की ओर जाते समय बाबा फार्म के पास किसी अज्ञात बुलेट सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनके गले की सोने की चैन छीन कर फरार हो जाने के सम्बन्ध मे लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 563/2025, धारा – 304(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से अभियुक्त द्वारा घटना में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जाना तथा घटना से पूर्व तथा घटना के बाद रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं उतारना प्रकाश में आया, जिससे अभियुक्त को पहचान पाना काफी कठिन हो गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमो से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से आज दिनांक: 25/10/2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बल्लूपुर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त शिवम, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के बल्लूपुर चौक के पास स्थित घर से घटना में छीनी गई चैन तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल को बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह सोशल मीडिया पर रील्स देखने का आदी है तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू-ट्यूब तथा इन्स्टाग्राम पर चैन स्नेचिंग की रील्स देखकर अभियुक्त द्वारा चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी, जिससे वह अपने ऊपर चढे उधार को चुका सके। योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत दुपट्टा मार्केट के पास एक राह चलती महिला के गले से चेन झपट ली, घटना के दौरान अभियुक्त द्वारा अपनी बुलेट मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को उतार दिया था, तथा आने जाने वाले रास्ते मे कही भी हेलमेट को नहीं खोला, जिससे पुलिस उसे आसानी से न पहचान सके। अभियुक्त द्वारा घटना में छीनी गई चेन को बेचने का प्रयास किया गया था, पर बिल न होने के कारण वह उसे बेच नहीं पाया।

गिरफ्तार अभियुक्त

शिवम उर्फ शुभम निवासी – श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड, उम्र- 22 वर्ष

बरामदगी

1- घटना में छीनी गई चेन
2- घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकिल

पुलिस टीम

1- निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेल नगर
2- उ०नि० मुकेश थलेड़ी
3- उ०नि० हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी ISBT
4- उ०नि० महावीर सजवाण
5- का० अरशद अली
6- का० आबिद
7- का० विकास
8- का० पंकज SOG
9- का० आशीष शर्मा SOG
10- का० सोमपाल
11- का० जितेंद्र