Advertisement

Big Breaking : मुख्यमंत्री धामी ने बागनाथ की नगरी में सुबह करी सैर … सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया… स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया

सीएम का बागेश्वर दौरा

  • मां सरयू के तट पर पूजन किया … मां सरयू से उत्तराखंड की तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना की

  • इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया

  • युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली

  • कहा हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है

  • बच्चों से एक अभिभावक की बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बावत भी पूछा

भुवन उपाध्याय 

बागेश्वर। भगवान बागनाथ की नगरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिनी दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने मां सरयू के तट पर पूजन किया। मां सरयू से उत्तराखंड की तरक्की और खुशहाली की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से एक अभिभावक की बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बावत भी पूछा। बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर उन्हें खूब पढ़ने और साथ में खेल स्पर्धाओं में भी प्रतिभाग करने को कहा।