क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून। जनपद देहरादून से एसटीएफ उत्तराखण्ड स्थानान्तरण होने पर निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नई जिम्मेदारियों के लिये निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को दी शुभकामनाएं।

बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का रहा देहरादून में सबसे लम्बा कार्यकाल। राज्य स्थापना दिवस की परेड का नेतृत्व करते हुए पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया मान प्रमाण। विदाई समारोह में नवनियुक्त एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा अजय सिंह के कुशल नेतृत्व, सहनशीलता, कार्य के प्रति समर्पण भाव तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की करी सराहना।









