Advertisement

Big News : सीएम धामी ने देर शाम खटीमा स्थित आवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी… अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए

क्रांति मिशन ब्यूरो 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम खटीमा स्थित आवास पर क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।