‘धान’ की बाल जैसे धामी … होली पर्व की बधाई देने और आशीर्वाद लेने अपने वरिष्ठ जनों के आवास पर पहुंचे सीएम … होली पर्व की बधाई दी और जानी‌ कुशल-क्षेम

0
10
  • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन खंडूरी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, निशंक के घर पहुंचे और रंगोत्सव की बधाई दी 

भुवन उपाध्याय 

देहरादून। हमारे पहाड़ में बड़े बुजुर्ग अक्सर कहा करते हैं.. ‘धानोक बाल जस होए… मंडुवा क बाल जस झन होए’ … इसका अर्थ है जिस तरह धान की फसल पकने के बाद फल (दाने) से लकदक उसकी बाली झुक जाती है … वहीं फल (दाने) से लदने पर मंडुवा की बाली आसमान की तरफ तन (उछल) जाती है। यही बात मनुष्य पर जब कहीं जाए तो जिसे घर-परिवार से अच्छे संस्कार मिलते हैं वह सहज-सरल व्यवहार का धनी होता है यानी ‘धान’ की बाल की भांति होता है… जीवन में पद-प्रतिष्ठा, धन-दौलत आने पर वह और सौम्य हो जाता है। और मंडुवे की बाली की भांति वाला व्यक्ति अहंकारी (घमंडी) हो जाता है।

अब आप सोचेंगे आज ‘क्रांति मिशन’ में ऐसे किस्म के लोगों एवं संस्कारों की चर्चा क्यों हो रही है… इनके व्यवहार की बात क्यों हो रही है… तो आइए बताते हैं… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्य सेवक का पद जब से संभाला है… तब से लेकर अब तक करीब साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल (दो बार) होने को है, उनका व्यवहार सहज-सरल बना हुआ है। कोई अहंकार उन्हें छू नहीं सका। मुख्यमंत्री धामी का व्यवहार ‘धान’ की बाल की तरह बना हुआ है। धामी अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और छोटे से छोटे कार्यकर्ता सहित विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं का भी दिल से सम्मान करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी आज होली पर्व की बधाई देने के लिए अपने वरिष्ठ जनों के आवास पर पहुंचे। धामी ने वयोवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर जाकर रंगोत्सव की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक के घर पहुंचकर उन्हें होली की बधाई दी।

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विपक्ष के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश चंद्र सिंह रावत सहित अन्य वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के आवासों पर जाकर उनकी कुशल-क्षेम पूछते रहते हैं।