Advertisement

Big News : कप्तान की सख्ती पर पुलिस चौकस … आगामी पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

  • मिश्रित आबादी क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की करी अपील
  • अफवाहों पर ध्यान न देने की करी अपील, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। कप्तान की सख्ती पर पुलिस चौकस … आगामी पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।मिश्रित आबादी क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की करी अपील। अफवाहों पर ध्यान न देने की करी अपील, सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी।

आगामी नवरात्रि, ईद-उल-फितर के पर्व तथा अलविदा जुमे की नमाज के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 12/03/2026 को कैंट पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी के नेतृत्व में थाना क्षेत्रान्तर्गत गांधीनगर, चोर खाला, गोविंद गढ़, ईदगाह, प्रकाश नगर, शांति विहार, कुम्हार मंडी, किशननगर चौक तथा चकराता रोड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई साथ ही पर्वो के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु अवगत कराया गया। इस दौरान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने अथवा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।