Big News : भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी … पदाधिकारियों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की… सीएम ने बूथ एवं पन्ना स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश सरकार के चार वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

0
13

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने संगठन पदाधिकारियों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बूथ एवं पन्ना स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा प्रदेश सरकार के चार वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त संगठन बनकर उभरा है, जो राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार आदि उपस्थित रहे।