लोकपर्व फूलदेई : कुमाऊं का लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया … कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्या के आवास पर पहुंचे कूर्मांचल परिषद के छोटे-छोटे बच्चे

0
14
  • परिषद सचिव बबीता शाह के साथ नन्हें बच्चे पहुंचे तमाम गणमान्य लोगों के घर

भुवन उपाध्याय

देहरादून। कुमाऊं का लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, आचार्य डॉ विपिन चंद्र जोशी, कूर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव गोविंद पांडे, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार दिनेश जोशी के आवास और हिंदुस्तान समाचार पत्र के कार्यालय में कूर्मांचल परिषद के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा फूलदेई पर्व मनाया गया।

कूर्मांचल परिषद की केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी ने बताया कूर्मांचल परिषद हर वर्ष अपनी उत्तराखंडी और कुमाऊं की संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण हेतु चैत्र मास के इस प्रथम पर्व को मनाता आ रहा है।

नन्हें बच्चों गुनगुन, नायरा , समृद्धि, दिव्यांशी, शिवन्या, पीहु, आराध्या, प्राची, नेहा, गीतेश, राघव, शानवी, आरण्या द्वारा फूलदेई छम्मा देई, जतुका डेला उतुका सई … लोकगीत गाकर देहली पूजन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, विनोद कांडपाल, गणेश कांडपाल उपस्थित रहे।