Advertisement

उत्तराखंड : सनातन नगरी हरिद्वार में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर … नोटिस के बाद हुई कार्रवाई, सामान समेट ले गए खादिम

क्रांति मिशन ब्यूरो

हरिद्वार। तीर्थ सनातन नगरी के गरहमीरपपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई एक अवैध मजार को धामी सरकार के बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिला प्रशासन ने सुमन नगर , सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई अवैध मजार पर कारवाई करने से एक माह पहले यहां नोटिस दिया था और खादिमों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा था, समय मियाद बीत जाने के बाद आज सुबह इस अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया।

मौके पर मौजूद एसडीएम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कारवाई से पूर्व खादिमों ने अपने जरूरी सामान को स्वयं हटा लिया। सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से पहले सभी प्रकार की विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने के सरकार के अभियान के तहत ये कारवाई की गई है।इस अभियान में 8 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी कहते रहे है कि देवभूमि उत्तराखंड विशेषकर सनातन क्षेत्र हरिद्वार का सांस्कृतिक स्वरूप बना रहे इस ओर सरकार काम कर रही है अभी तक ,6 सौ ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा दिया गया है जहां हरी नीली चादर बिछाकर पाखंड का धंधा चलाया जाता था।