-
मुख्यमंत्री ने कहा – गंगोत्री से गंगासागर तक लहराया भगवा परचम
-
प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जीत का श्रेय दिया
क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न। प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया विजय उत्सव, झालमुड़ी खाकर साझा की जीत की खुशी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा गंगोत्री से गंगासागर तक लहराया भगवा परचम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को जीत का श्रेय। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास को बताया जीत का आधार।








