संवेदनशील मुखिया : पत्रकार हेम और उसके परिवार को मुख्यमंत्री धामी ने उचित कार्यवाही का दिया भरोसा … हेम के नन्हे बालक के कंधे पर रखा ‘भरोसे’ का हाथ

0
12

क्रांति मिशन ब्यूरो 

देहरादून।  संवेदनशील मुखिया हैं पुष्कर सिंह धामी… जहां गलत होता है उसे दुरुस्त कराने का ‘जिगर’ भी रखते हैं। पत्रकार हेम भट्ट और उसके परिवार के साथ पुलिस के स्तर से जो कार्रवाई हुई, उसका विरोध हुआ। इसका संज्ञान मुख्यमंत्री ने लिया और पत्रकार हेम का सपरिवार अपने पास बुला लिया। मुख्यमंत्री ने सारा घटनाक्रम जाना और मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

आप पत्रकार हेम और उसके साथ मुख्यमंत्री धामी की तस्वीर देखें… किस तरह मुख्यमंत्री धामी पत्रकार हेम के नन्हे बालक के कंधे पर हाथ रखकर उसे साथ होने का एहसास करा रहे हैं। यहीं भरोसा उस बालक को चाहिए था, जो मुख्यमंत्री धामी ने दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यही व्यवहार उन्हें सबके करीब लाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पत्रकार हेम भट्ट ने परिवार सहित भेंट की। वार्ता के दौरान भट्ट ने अपने प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।