-
पुलिस कर्मियों को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने के लिए किया प्रेरित
क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम … पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। पुलिस कर्मियों को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने के लिए किया प्रेरित।
आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।












