Advertisement

Big News : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने NHM के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में एमडी एनएचएम के साथ विस्तृत चर्चा की … जरूरी निर्देश दिए

क्रांति मिशन ब्यूरो 

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में प्रबंध निदेशक (एमडी), एनएचएम के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।