Big News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी राष्ट्रीय टीम की घोषणा की … पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष … उत्तराखंड से अनिल बलूनी, आलोक भट्ट, महेंद्र पांडे को भी टीम में जगह मिली … सीएम धामी ने दी बधाई

0
12

मुख्यमंत्री धामी ने कहा

  • पीएम मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नई टीम संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक व्यापकता प्रदान करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी

भुवन उपाध्याय

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी टीम बना ली है। आज नवगठित राष्ट्रीय टीम की घोषणा हो गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड से अनिल बलूनी, आलोक भट्ट, महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। देश के सभी राज्यों को तवज्जो दी गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गठित नई राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि हमें विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नई टीम संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक व्यापकता प्रदान करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।