शुभ जनमबार CM धामी : लोकप्रिय मुख्यमंत्री का 16 सितंबर को है बर्थ डे… प्रधानमंत्री मोदी की एडवांस में आई बधाई, सीएम धामी ने कहा – थैंक्यू प्रधानमंत्री जी … कैबिनेट मंत्री, विधायक समेत तमाम गणमान्य पहुंचे आवास… अग्रिम बधाई दी

भुवन उपाध्याय 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 16 सितंबर को जन्मदिन है।  लोकप्रिय सीएम को बधाई और शुभकामना संदेश जन्मदिन से पहले ही आने शुरू हो गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुखिया को एडवांस में जन्मदिन की बधाई, शुभकामनाएं, आशीर्वाद भेजा हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया है। वहीं, मुख्यमंत्री धामी को आवास पर अग्रिम बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कैबिनेट मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक समेत तमाम गणमान्य लोग एडवांस में जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।

विधायक भगत पहुंचे आवास, दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में विधायक बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अग्रिम बधाई दी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। जोशी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे आवास, जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिष्टाचार भेंट की तथा मुख्यमंत्री श्री धामी को जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

पूर्व विधायक कर्णवाल ने शिष्टाचार भेंट की, जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने शिष्टाचार भेंट की तथा मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

CM धामी ने कहा – थैंक्यू प्रधानमंत्री जी 

जन्मदिन से पहले ही बधाई, शुभकामनाएं, आशीर्वाद देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। अपने संदेश में सीएम धामी ने लिखा है…

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।

देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास के लिए आपका निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विशेष स्नेह हमें सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। आपके नेतृत्व में उत्तराखण्ड का जन-जन पूरे समर्पण के साथ प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहा है।

‘विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि में ‘विकसित उत्तराखण्ड’ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देगा।

पुनः आपकी आत्मीय शुभेच्छाओं, उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव तथा बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार!