क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में कौस्तुभानंद जोशी, पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट, नैनवाल, ममता पंक्ति सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सूरज सिंह बिष्ट सेवानिवृत्त अनुसचिव सचिवालय प्रशासन, इंद्राणी जीसी.एस. चौहान सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग, पत्रकार राजेश चहल तथा यूपी सीएम का भतीजा जयपाल रावत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं उत्तराखंड में विकास और जनसेवा के कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर हुए इस सदस्यता कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया। नए सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।











