क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। हर्रावाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाए जाने वाला पर्व शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसमें स्वयंसेवकों के साथ स्थानीय जनता ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया l इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री संजय जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ की सौ वर्षों की यात्रा का वृत्तांत रखा तथा राष्ट्र सेवा में किए गए कार्यों का उल्लेख रखा l राष्ट्र की प्रगति के लिए तथा स्वस्थ समाज के लिए सामाजिक समरसता, परिवारों में नई पीढ़ी के लिए प्रबोधन एव पर्यावरण पर कार्य करने के लिए स्वयंसेवकों से आग्रह किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजपाल सिंह रावत जी ने की l
शस्त्र पूजन के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा गणवेश में पथ संचलन भी किया l
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री ललित बड़ाकोटी, जोत सिंह बिष्ट, सुरेन्द सिंह चौहान,प्रेम चमोला,मदन सिंह नेगी,अनूप सेमवाल , सिकंदर कुमार, मधुसूदन किमोठी, राजेंद्र पोखरियाल, मूलचंद शीर्षवाल,राहुल कुमार, प्रशांत खरोला,विनोद कुमार, सौरभ नौडियाल, मनवर सिंह नेगी, ममता रावत आदि उपस्थित रहे l















