क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र में प्रतिभाग करने हेतु अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण देहरादून से सड़क मार्ग द्वारा उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए गईं। श्रीनगर में अल्प विश्राम के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात वे विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने हेतु भराड़ीसैंण (गैरसैंण) के लिए रवाना हुईं।














