क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा हिमालय के हिमकिरीट से सुशोभित, गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित, शौर्य और पराक्रम की अमिट गाथाओं को अपने आंचल में समेटे देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर अमित शाह जी द्वारा आज प्रदेश को ₹1,475.31 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। जो उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति एवं दिशा प्रदान करेगा।













