Advertisement

उत्तराखंड: कोरोना के 4482 नए केस मिले, 6 लोगों की गई जान

क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून। कोरोना तेजी से बढता जा रहा है। उत्तराखंड में मंगलवार को 4482 नए पॉजीटिव केस मिले। कोरोना संक्रमण से ग्रस्त 6 मरीजों ने तोड़ा दम। देहरादून बना हॉट स्पॉट। 24 घंटों में राज्य में 4482 नए कोविड पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 20620 हो गए हैं। इसी के साथ आज 1865 मरीज ठीक हो गए। आज राज्य में छह कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत हो गई। सैंपल पॉजीटिविटी रेट 13.50 फीसदी हो गई है। रिकवरी प्रतिशत घटकर 90.49 फीसदी रह गई है।

जिलों में संक्रमण की रफ्तार

अगर जिलोें की बात करें तो कोरोना की तीसरी लहर में भी सबसे ज्यादा संक्रमण देहरादून में देखने को मिल रहा है

  • देहरादून – 1687
  • हरिद्वार – 582
  • नैनीताल – 644
  • यूएसनगर – 398
  • अल्मोड़ा – 207
  • बागेश्वर – 81
  • चमोली – 202
  • पौड़ी – 270
  • टिहरी – 157
  • चंपावत – 104
  • उत्तरकाशी – 45
  • पिथौरागढ़ – 30
  • रुद्रप्रयाग – 75

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है। ऐसे में चुनावी राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर और ज्यादा संजीदा होने की जरूरत है।