Advertisement

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये सीएम धामी, कहा- पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा

क्रांति मिशन ब्यूरो

छतीसगढ/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर, छत्तीसगढ में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज भी समारोह में पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू होगा।