Advertisement

Big News : हरिद्वार से विजयी त्रिवेन्द्र ने कहा – हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार लोकसभा सीट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। जो संकल्प लिए गए हैं उसको पूरा करने के लिए मैं कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा यह जीत प्रभु श्री राम की, भाजपा की, मोदी जी की, मोदी जी के काम की, भारत की जनता जनार्दन की उनके विश्वास की, विकसित भारत के संकल्प की, सम्मानित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की है।‌ उत्तराखंड की देवतुल्य जनता मोदी जी के साथ, राष्ट्रवाद के साथ, विकसित भारत के संकल्प के साथ, डबल इंजन की सरकार के साथ है।