Advertisement

Big News : कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के निर्माणाधीन भवन के शेष बचे हुए कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

क्रांति मिशन ब्यूरो 

देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल सिंह रजवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। जिसमें सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को परिषद के निर्माणाधीन भवन के शेष बचे हुए कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य कूर्मांचल भवन में किया जाए उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, गुणवत्ता पर कोई भी समझौता स्वीकार नहीं है। इसलिए कूर्मांचल भवन के निर्माण में परिषद के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी भी है कि वे निर्माण कार्य की देखरेख करें, कहीं कोई कमी हो तुरंत कार्यदायी संस्था को सूचित करें।

प्रतिनिधि मंडल में परिषद के महासचिव गोविंद पांडे, संरक्षक आरएस परिहार, सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी, प्रेमा तिवारी, उत्तम अधिकारी, माजरा शाखा के अध्यक्ष परमानंद जोशी, हेमा परिहार एवं मनमोहन बटकोरा आदि उपस्थित रहे।