-
महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की सीएम ने
क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून।
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि।
गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते॥
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।







