क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास लौटते हुए गढ़ी कैंट में सेना के जवानों को देखकर काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा देश की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवान दिन-रात पूरी निष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, ताकि देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने त्योहार मना सकें। राष्ट्र के प्रति उनका त्याग और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा माँ भारती के इन वीर सपूतों के शौर्य, साहस और समर्पण को कोटिशः नमन।













