भुवन उपाध्याय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ज्येष्ठ पुत्र दिवाकर का जनमबार धूमधाम से मनाया गया। गणेश पूजा के उपरांत सभी देवी-देवताओं का पूजन किया गया। हवन में मुख्यमंत्री धामी, उनकी धर्मपत्नी गीता धामी और दोनों पुत्र दिवाकर व प्रभाकर ने गायत्री मंत्र के साथ आहुति दी। ईष्ट देव हरचंद भगवान का पूजन किया गया। सपरिवार गौ माता का भी पूजन किया गया और भोग लगाया।

गीता धामी ने कहा नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना व हवन कर श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में बड़े बेटे दिवाकर का जन्मदिन मनाया। इस शुभ दिन पर सपरिवार गौसेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। गीता धामी ने कहा इस अवसर पर माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।







