Big News : मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट … उत्तराखंड के संगठनात्मक एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की

0
18
  • सीएम धामी ने अध्यक्ष को उपहार स्वरूप उत्तराखंड का शहद भेंट किया

  • प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहे

क्रांति मिशन ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार स्वरूप उत्तराखंड का शहद भेंट किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा इस अवसर पर उत्तराखंड के संगठनात्मक एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहे।