भुवन उपाध्याय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सपरिवार भेंट की। भट्ट ने पीएम मोदी को अपने पुत्र के विवाह का निमंत्रण दिया।
भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान महेंद्र भट्ट ने अपने परिवार (पत्नी, पुत्र एवं पुत्री) के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अपने सुपुत्र के आगामी विवाह समारोह का स्नेहिल निमंत्रण पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री मोदी ने महेंद्र भट्ट और परिवार का स्वागत करते हुए अपना स्नेह, आत्मीय मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
#BJP #Uttarakhand #MahendraBhatt #PMModi #NarendraModi #Dehradun #BJP4UK
















