Big News : भाजपा कुमाऊं संभाग के जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी… संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई

0
7
  • राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे उपस्थित 

भुवन उपाध्याय 

हल्द्वानी (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग के जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के माध्यम से समाज के हर वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनता से निरंतर संपर्क और उनकी अपेक्षाओं एवं समस्याओं से जुड़कर सेवा के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार एवं तरूण बंसल आदि उपस्थित रहे।