Advertisement

उत्तराखंड में पहले आईएएस अधिकारी को जेल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में पहले आईएएस अधिकारी को जेल हुई है । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रूख से बड़ा संदेश गया है। अपने रिटायरमेंट तीस जून से एक हफ्ते पहले आईएएस रामविलास यादव को सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया है । आय से पांच सौ गुना अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार आईएएस रामविलास यादव को गुरुवार की शाम न्यायालय में पेश किया । कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।  जल्द ही  विजिलेंस आईएएस रामविलास यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र देगी।