Big News : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की … राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे साथ

0
16

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वर्गीय खंडूड़ी के पुत्र मनीष और पुत्री उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा श्रद्धेय खंडूड़ी जी ने संगठन की विचारधारा और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को सदैव अपने जीवन में आत्मसात किया। उनका अनुशासित नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।