क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने फणींद्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री शर्मा को दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है श्री शर्मा के संगठनात्मक अनुभव से निश्चित रूप से प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने शर्मा के सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।











