Big News : भाजपा कोर कमेटी की बैठक में CM धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा हुए शामिल …. राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा … संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर मंथन हुआ

क्रांति मिशन ब्यूरो

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा समेत सांसद, विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करने के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इससे पहले एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा का स्वागत किया गया।