Advertisement

हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी बनाये गये सी रविशंकर

क्रांति मिशन ब्यूरो
देहरादून। आईएएस अफसर सी रविशंकर अब धर्मनगरी हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी का काम देखेंगे। सी रविशंकर की कार्यकुशलता के चलते सरकार ने उन्हें हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण जिले का काम सौंपा है। बता दें महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधी नजर बनाये हैं। लगातार बैठकें करके सीएम हरिद्वार कुंभ की तैयारियांे की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में सी रविशंकर को हरिद्वार में तैनाती उनके लिये काफी महत्वपूर्ण होगा। सी रविशंकर अब यहां पर दीपेंद्र कुमार चौधरी की जगह लेंगे।